आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, 6 लोगों की ट्रेन से कुचलकर मौत, कई घायल

 Train Accident: मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने जिले के अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.





अमरावती. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार देर रात कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी जाने वाली एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ यात्री उस समय रेलवे ट्रैक पर उतर गये थे, जब बटुवा गांव में तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन रुक गई थी.उन्होंने कहा कि छह लोग विपरीत दिशा से आ रही कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आ गये.


श्रीकाकुलम की पुलिस अधीक्षक जी आर राधिका ने फोन पर बताया, 'अब तक हमने छह शवों की पहचान कर ली है. राजकीय रेलवे पुलिस यह पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रही है कि कहीं और लोग हताहत तो नहीं हुए.'


श्रीकाकुलम जिला सूचना विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे जी सिगदम और चीपुरपल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच हुई. उन्होंने कहा, 'कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस (नंबर 12515) के कुछ यात्रियों ने विशाखापत्तनम-पलासा मुख्य लाइन के मध्य खंड में चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया. रेलवे विभाग के अधिकारियों के हवाले से अधिकारी ने कहा, "लोगों ने दूसरी तरफ ट्रैक पर दौड़ने की कोशिश की. इसी दौरान वे भुवनेश्वर-सीएसटी मुंबई कोणार्क एक्सप्रेस के बगल वाले ट्रैक पर आ गए'


मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने जिले के अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

Comments

Popular posts from this blog

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies -Your Lift Sexual conjunction?

Vigor Plex CBD Gummies Surveys: VigorPlex CBD Gummies (Animale CBD) Cost and Aftereffects

Nucentix Keto Gummy - Scam Alert! Don’t Take Before Know This